PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

राहुल गांधी के समर्थन में मैदान में उतरे किसान नेता राकेश टिकैत, कहा ‘देश का लोकतंत्र खतरे में’

rakesh tikait came support rahul gandhi said country democracy is in danger Big News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को हरियाणा के कैथल पहुंचे। इस दौरान कैथल जिले के गांव शिमला में जनसभा को संबोधित करते हुए टिकैत ने मोदी सरकार पर हमला बोला। टिकैत ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर लोकतंत्र की हत्या की गई है। देश में लोकतंत्र खतरे में है।

टिकैत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सत्ता निष्पक्ष ना होकर भेदभावपूर्ण कार्यवाही करें तो सभी विपक्षी दलों को एकजुट हो जाना चाहिए। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि धीरे-धीरे सभी पार्टियों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

टिकैत ने राहुल गांधी मामले पर अप्रत्यक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा कि जिसके साथ गलत होगा हम उसके साथ खड़े है। वहीं टिकैत ने कहा कि देश के लोकतंत्र को खतरे में देखते हुए सभी पार्टियों को संयुक्त किसान मोर्चे की तरह संयुक्त राजनैतिक मोर्चा बनाना चाहिए।

Latest News