PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

ध्वजारोहण से पहले अयोध्या नगरी प्रभु राम के रंग में रंगी, PM मोदी पहुंचे अयोध्या, शुरू की पूजा अर्चना, देखें Live

ram-nagari-hoisting-ceremony-grandeur-of-ayodhya-is-reminiscent-of-the-treta-yuga-ptb-news-live

PTB News धार्मिक / अयोध्या : रामनगरी में आज यानि मंगलवार को ऐतिहासिक क्षण साक्षी बनने जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण का यह महापर्व परंपरा, आस्था और राष्ट्रभावना का अनोखा संगम बनेगा। ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन के मौके पर अयोध्या को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौक चौराहे फूलों से सजे हैं। भव्यता ऐसी है कि त्रेता युग जैसा आभास हो रहा है।

.

अयोध्या में रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और जन्मभूमि पथ समेत अन्य मार्गों और गलियों में राम धुन गूंज रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की खुशी में श्रद्धालु उल्लासित हैं। हर कोई भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह को लेकर आस्था के भाव से सराबोर है। बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु सरयू स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। इस मौके पर सुरक्षा चाक चौबंद है।

.

Ram Nagari hoisting ceremony grandeur of Ayodhya is reminiscent of the Treta Yuga PTB News Live

.

एसपीजी, एनएसजी और एटीएस सड़कों और गलियों में मुस्तैद हैं। ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन के मौके पर अयोध्या को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौक चौराहे फूलों से सजे हैं। भव्यता ऐसी है कि त्रेता युग जैसा आभास हो रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रेजरर गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि आखिरकार पांच सदियों बाद वह दिन आ ही गया, सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

.

.

सीएम योगी ने भी कल इंतजामों का रिव्यू किया था। सर संघ संचालक मोहन भागवत ने भी कल इंतज़ामों का रिव्यू किया था। वे इससे खुश थे। PM मोदी 1.5 किमी लंबा रोड शो करेंगे, जो साकेत कॉलेज से शुरू होकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाएगा। इसके लिए 1 किमी लंबे रामपथ को 8 जोन में बांटा गया है। हर जोन में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं PM की अगुआई करेंगी।

उनके हाथों में पारंपरिक थाली, आरती और फूल-मालाएं होंगी। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। राम मंदिर निर्माण में 2 करोड़ से अधिक दान देने वाले 100 दानदाताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। मंदिर पर लगने वाली धर्मध्वजा भयानक तूफान में भी सुरक्षित रहेगी और हवा बदलने पर बिना उलझे पलट जाएगी। इसके दंड पर 21 किलो सोना मढ़ा गया है। ध्वजा 4 किमी दूर से दिखाई देगी।

.

Ram Nagari hoisting ceremony grandeur of Ayodhya is reminiscent of the Treta Yuga PTB News Live

.

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। यहां सभी धर्मों के देवी-देवता रहते हैं। साधु-संत रहते हैं। यहां की जमीन पवित्र मानी जाती है। अब, भगवान राम का मंदिर बन गया है। प्रधानमंत्री के हाथों झंडा फहराने का काम होने वाला है। यह अच्छी बात है। यह गर्व का दिन है। देश और दुनिया भर से लोग यहां आ रहे हैं। अयोध्या में खुशी की लहर है। मुझे भी बुलाया गया है, मैं जाऊंगा।

.