PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर में 24 वर्षीय विवाहिता की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक साल पहले ही हुई थी शादी,

Police investigation in Rama Mandi Jalandhar suspicious death case

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के रामामंडी स्थित जोगिंदर नगर में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए घर में तोड़फोड़ की और हंगामा किया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतका मीशू की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। भाई का कहना है कि शादी के बाद से पति उसके साथ मारपीट करता था।

.

.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस में दी थी मारपीट की शिकायत:भाई अतुल ने बताया कि मीशू की शादी करीब 12 महीने पहले जोगिंदर नगर निवासी अविनाश से हुई थी। अतुल का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही अविनाश मीशू को परेशान करने लगा था और कई बार उसके साथ मारपीट भी की थी।

.

.

इस संबंध में उन्होंने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पारिवारिक सदस्यों ने आपसी बातचीत से समझौता करवा दिया था। फंदे पर लटकने की सूचना दी, गले पर थे अंगुलियों के निशान: अतुल ने बताया कि दोपहर में उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बहन ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह परिवार सहित मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मीशू के गले पर उंगलियों के निशान थे, जिससे उन्हें हत्या का संदेह हुआ।

.

.

इसके बाद उन्होंने तुरंत थाना रामामंडी पुलिस को हत्या की सूचना दी। थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से जोगिंदर नगर में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि महिला के गले पर निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। एएसआई सिंह ने कहा कि परिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

.

.