पहली ही प्रैस कॉन्फ्रेंस में जीता सभी का दिल,
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले में इन दिनों विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति कुछ ज्यादा ही गर्मा गई है / ऐसे में सेंट्रल हल्का जोकि हॉट सीट माना जाता है से आप ने बीते दिनों रमन अरोड़ा को विधानसभा हलका सेंट्रल से अपना उम्मीदवार जहां घोषित कर दिया वहीं अकाली-बसपा गठबन्धन ने भी अपना उम्मीदवार चंदन ग्रेवाल को चुनाव मैदान में उतार दिया है /
ऐसे में भाजपा और कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही देरी उन पर भारी पद सकती है, क्योंकि जहां एक तरफ चंदन ग्रेवाल चुनाव प्रचार घर-घर जाकर कर रहे हैं वहीं आम आदमीं पार्टी के उम्मदीवार द्वारा बीते दिनों टिकट मिलते ही निकाली गई शहर में भव्य रैली से उन्होंने आम जनता के दिनों में थोड़ी और जगह से बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है /
आज ऐसे में रमन अरोड़ा द्वारा स्थानीय होटल मार्किट में अपनी पहली प्रैस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें उन्होंने एक आम आदमीं की झलक पेश करते बिना किसी पर ऊँगली किये पत्रकारों के सवालों के जवाब देते दिए / इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि क्या वह राजिंदर बेरी के द्वारा किये गए कार्यों से प्रभावित नहीं थे जो वह उनके ही खिलाफ चुनाव मैदान में खड़े हो गए /
इस दौरान रमन अरोड़ा ने बड़ी ही निम्रता के साथ जवाब देते हुए कहा कि पूर्व विधायक राजिंदर बेरी मेरे बड़े भाई हैं और मैं उनका आदर करता हूँ, लेकिन उनके द्वारा अभी तक जो अपने कार्यकाल के दौरान सेंट्रल के लोगों के लिए अधूरे कार्य छोड़े गए हैं, जो उनको समय से पहले खत्म कर देने चाहिए थे शायद मेरे से ज्यादा आम जनता उनसे परेशान हुई है और ऐसे में आम आदमीं पार्टी जो दिल्ली मॉडल को पंजाब में लेकर आ रही है उससे प्रभावित होकर में भी शहर कि जनता के लिए कुछ करना चाहता था, इसलिए मैंने पार्टी की नीतियों को अपनाते हुए यह कदम उठाया है /
रमन अरोड़ा ने यह भी कहा कि राजिंदर बेरी ने विधायक रहते हुए लोगों को खड़े, टूटी सड़कें, बंद पड़ी लाइटों के इलावा कुछ नहीं किया, यही नहीं उन्होंने आम जनता को खासकर सेंट्रल हल्के में आज तक ट्रैफिक समस्या, लगातार बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई भी ठोस उपाए नहीं किये, जिसके वजह से आज तक शहर में ट्रैफिक समस्या बनी हुई है / उन्होंने आगे कहा कि में खुद व्यापारी हूँ और करोबार के सिलसिले में सारा दिन इधर से उधर भटकना पड़ता है, और में भली भांति इस बात को देख सकता हूँ /
उन्होंने आगे कहा कि पिछले पांच सालों में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने जो किया शहर कि जनता भली भांति जान चुकी है और अब शहर की जनता जोकि पढ़ी लिखी है ऐसे नेताओं के जाल में ना फंसकर अपना और शहर के विकास के लिए आम आदमीं पार्टी के साथ जुड़कर शहर कि तरक्की चाहती है और मुझे उम्मीद ही नहीं विश्वाश है की बाला जी महाराज जी के आशीर्वाद से मैं सेंट्रल हल्के से प्रचंड बहुमत से विजयी होकर पार्टी हाईकमान की झोली में सेंट्रल हल्के की सीट डालूंगा /



































