.
rape with a minor age girl by 4 boys of the village barnala after kidnapping from her house gate Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ बरनाला : पंजाब के बरनाला से एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है / किसी काम से घर के बाहर निकली ही थी कि उसका अपहरण कर लिया गया / इसके बाद 4 लड़कों ने उसे बंधक बनाकर 3 दिन तक उसके साथ रेप किया / बड़ी मुश्किल से बच-बचाकर घर पहुंची और सारी वारदात के बारे में खुलासा हुआ / बहरहाल शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप करवाया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है /
..
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि रविवार सुबह किसी काम से वह घर से बाहर निकली ही थी / तभी गांव के चार लड़के गुरप्रीत, सनी, गोशा व एक का वह नाम नहीं जानती वह उसके पास आए / उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया वह चलती रही / इसके बाद लड़कों ने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया व उसका मुंह बंद करके ले गए / उन्होंने गांव में ही एक जगह उसे रखा / चारों ने उसके साथ बार-बार रविवार, सोमवार की पूरी रात व दिन उन्होंने उसे बंधक बनाकर रखा व रेप किया /
.मंगलवार देर रात वह उन्हें चकमा देकर भागने में सफल हो गई / उन्होंने आकर सारी बात अपने परिवार को बताई / इसके बाद वह रात को सिविल अस्पताल तपा में गए / वहां उन्होंने पुलिस को सूचित किया / मौके पर पुलिस ने पहुंचीं / उसके परिवार ने सारी बात पुलिस को बताई / इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में रेफर कर दिया गया /
.लड़की के चाचा ने बताया कि जिस दिन लड़की को अगवा किया गया उन्होंने उसी दिन पुलिस को लड़की के गुम होने के बीत बताई थी,लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया / अगर उनकी शिकायत पर ध्यान दिया होता तो हो सकता है कि लड़की उनके चंगुल से जल्द छूट जाती / पहले उन्होंने लड़की के गुम होने का शक था, लेकिन लड़की के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत की जाएगी, इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं था /
.
उधर एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव के ही चार लड़के गुरप्रीत, सनी, गोशा व एक अज्ञात पर रेप करने व बंधक बनाकर रखने का पर्चा दर्ज किया है / लड़की का मेडिकल हो गया है / पुलिस इन मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके केस की कारवाई को आगे बढ़ाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
rape with a minor age girl by 4 boys of the village barnala after kidnapping from her house gate Punjab




































