PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस : देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय का प्रांगण,

republic-day-celebrated-with-great-enthusiasm-at-innocent-hearts

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड एवं कपूरथला रोड), इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन व इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह,उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” और “समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत” थीम के अंतर्गत पूरे जोश व उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। पूरे स्कूल के प्रांगण को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंगों से सजाया गया।

.

.

विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के इतिहास व महत्व से अवगत करवाया गया। उन्हें बताया गया कि यह दिन हमारे देश के संविधान को लागू होने और भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक है। यह आज़ादी पर्व महापुरुषों के जुझारू संघर्ष का परिणाम है। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर स्पीच, देशभक्ति के गीत, रोल प्ले व देशभक्ति की कविताएँ प्रस्तुत की गई।

.

‘गणतंत्र का गौरव : हमारा भारत, हमारा संविधान, हमारा संकल्प’ विषय पर आधारित अंतरसदनीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। आईटी क्लब के द्वारा गणतंत्र दिवस पर पावर पॉइंट प्रस्तुत की गई, जिसमें भारत की संस्कृति, स्वर्णिम भारत दिखाते हुए भारत की विरासत को प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया‌। प्री-प्राइमरी के बच्चे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की वेशभूषा में सजे बहुत मनमोहक लग रहे थे। इन नन्हे बच्चों को भारतीय संस्कृति से संबंधित एक पीपीटी दिखाई गई , जिसमें उन्हें भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई।

कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को समझाया कि प्रत्येक विद्यार्थी को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए एवं देश के विकास में हर संभव योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने गणतंत्र दिवस को अत्यंत उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। यह आयोजन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरे सम्मान और राष्ट्रीय गौरव को प्रतिबिंबित करता था।

.

विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ,एकल गीत तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी की और अपनी प्रतिभा के साथ-साथ देशप्रेम का सुंदर प्रदर्शन किया। भाषणों में आत्मनिर्भर भारत और मतदान अधिकारों के महत्व जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया, जिससे विद्यार्थियों को लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका समझने की प्रेरणा मिली। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस निरंतर अपने विद्यार्थियों में देशभक्ति, जिम्मेदारी और सक्रिय नागरिकता के मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

.

.