PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लुटेरों ने की लाखों की लूट, गहने-नकदी लेकर हुए फरार,

robbers-held-an-82-year-old-woman-hostage-and-looted-lakhs-of-rupees-chandigarh

.

PTB Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-27 में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर 40 लाख के गहने और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। 4 नकाबपोश लुटेरों ने हथियारों के दम पर वारदात को मंगलवार अल सुबह अंजाम दिया है। मौके पर पुलिस को कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद नशे का सेवन भी किया था। मौके पर पहुंची पुलिस और सीएफएसएल की टीम ने घटना स्थल से सैंपल लिए हैं।

.

.

पुलिस ने केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस केस को सुलझाने के लिए कई एंगल पर काम कर रही हैं। इलाके में लगे कैमरों से लेकर अन्य सारी चीजों की पड़ताल रह रही है। सेक्टर 27 स्थित एससीएफ नंबर 1 में मंगलवार की सुबह की घटना है। 82 वर्षीय रक्षा शर्मा घर में अकेले रहती थी। महिला का घर बाहर से बंद था। ऐसे में आरोपी घर के पास लगे ट्रांसफार्मर की ग्रिल से चढ़कर वह घर में दाखिल हुए थे। आरोपी वारदात के बाद धारदार हथियार मौके पर छोड़ गए।

.

robbers-held-an-82-year-old-woman-hostage-and-looted-lakhs-of-rupees-chandigarh

.

पुलिस ने बताया कि आरोपी घर के अंदर चरस भी पीकर गए हैं। पुलिस ने मौके से आरोपियों के फिंगर प्रिंट के सैंपल लिए हैं। आरोपी अलग अलग दो बाइक पर आए थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। महिला की देखभाल करने वाले दीपक ने बताया कि सुबह 5 बजे उन्हें अंटी का फोन आया था। इसके बाद उसने आकर बाहर से गेट खोला है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस की कई एंगल पर काम कर रही है।

.

.

पुलिस महिला के बयान दर्ज कर रही है। हालांकि पुलिस के भी यह सवाल है कि आखिर इतने पैसे और गहने घर में क्यों रखे हुए थे। दूसरा जिस तरीके से यह वारदात हुई। उससे यह बात तो साफ है कि यह वारदात किसी भेदी का काम है। जिसे महिला के बारे में सारी जानकारी थी। बुजुर्ग महिला ने बताया कि घटना सुबह 3.10 की है। घटना में चार लोग शामिल थे। पहले तीन उनकी तरफ आए थे, जबकि चौथा दूसरी साइड गया था।

.

.

फिर उन्होंने चाबी निकाली। महिला ने बताया कि 37 हजार कैश व सारा सोना ले गए हैं। जो पैसे रखे थे, वह बिजली बिल के थे। आरोपी हरियाणवी भाषा बोलते थे। उन्होंने बताया कि एक आरोपी उनके सिर पर हथियार लेकर खड़ा हो गया। हालांकि उन्होंने चेहरे नहीं देखे। उनका बेटा अमेरिका में है। महिला का कहना है कि कभी उनके घर में आजतक ऐसे वारदात नहीं हुई। वह 1972 से यहां पर रहे है।