PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

जालंधर, SBI का ATM गैस कटर से काटकर लाखों रुपए लूट ले गए लुटेरे, पुलिस जाँच में जुटी,

robbers-looted-lakhs-of-rupees-by-cutting-sbi-atm-in-jalandhar-cantt-with-a-gas-cutter-punjab

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर कैंट : जालंधर कैंट से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते दीप नगर में स्थित रामबाग के निकट स्टेट बैंक आफ इंडिया के ATM से 13.82 लाख रुपये लूट कर लुटेरे फरार हो गए। लुटेरों ने सोमवार तड़के करीब 3.15 बजे इस पूरी वारदात को अंजाम दिया, जोकि एक स्विफ्ट कार में आए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो नकाबपोश लुटेरे शटर तोड़कर ATM कैबिन के भीतर घुसे और

.

.

उन्होंने सबसे पहले CCTV कैमरों पर स्प्रे कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने गैस कटर की मदद से ATM को काटा और 13.82 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। वहीं इस संबंधी में अधिक जानकारी देते हुए ACP कैंट बबनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी व आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

.

वारदात को अंजाम देने के बाद कार में सवार लुटेरे जालंधर-अमृतसर हाईवे की ओर निकल गए। वहीं पुलिस ने दिनभर ओल्ड फगवाड़ा रोड पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी चैक किया है, जिससे लुटेरों के बारे में कुछ जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि लुटेरे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आपको यह भी बता दें कि जिस SBI के ATM की लूट की गई, वहां न ही सुरक्षा कर्मचारी था और न ही ATM काटने पर कोई सायरन बजा।

.

.

यह ATM बाजार के एकदम साथ स्थित है और इसके सामने श्मशानघाट भी स्थित है। वहीं पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस SBI के ATM के आसपास कहीं भी CCTV कैमरे नहीं लगे हैं। वहीं पुलिस का मानना है कि लूट से पहले इसकी रेकी की गई थी। लुटेरों को पता था कि वे किस समय आसानी से लूट की वारदात को अंजाम दिया जा सकता है और वहां से फरार होकर किस रूट से भाग सकते हैं।