Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]
robbery-in-punjab-gurdaspur

पंजाब, घर में घुसे आधा दर्जन से ज्यादा लुटेरे, चली गोलियां, फैली सनसनी,

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के जिला गुरदासपुर के अधीन पड़ते काहनूवान सड़क मार्ग पर एक बड़ी वारदात होने का समाचार सामने आया है। जहां रात करीब 1.15 बजे 9-10 लुटेरों ने लूट के इरादे से एक सराफ राम लुभाया के घर पर हमला बोल दिया। इस हमले में सराफ और उसका रिश्तेदार घायल हो गए। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन लुटेरे सराफ की रिवॉल्वर और पत्नी के गहने लूट कर ले जाने में सफल हुए।

.

.

वहीं इस घटना से शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। दूसरी और पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल ने घायलों का अस्पताल तथा उनके घरों में जाकर हालचाल पूछा। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानिय काहनुवान रोड़ पर रहने वाले सराफ राम लुभाया वर्मा की पत्नी प्रवीण लता ने बताया कि रात करीब रात लगभग 1-15 बजे 9-10 हथियारबंद लुटेरे दीवार पर लगी ग्रिल काटकर घर के अंदर प्रवेश कर गए।

.

.

उन्होंने बताया कि जब लुटेरों ने दरवाजा खटखटाया तो वह उठे और खिडक़ी से देखा तो बाहर 4-5 लोग खड़े थे। उन्होंने तुरंत अपने भतीजों को सूचित किया कि हमारे घर में लुटेरे आ गए है। इसके तुरंत बाद लुटेरे घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गये और मेरे आभूषण लूट लिये। जब मेरे परिवार ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर तेज हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और लुटेरों से भिड़ गए।

.

.

बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे, जबकि लुटेरे घायल राम लुभाया वर्मा की रिवाल्वर भी छीन ले गये हैं। इस घटना में स्टाफ सहित उसका रिश्तेदार मुनीष वर्मा भी घायल हो गया। उधर, सिटी पुलिस गुरदासपुर के SHO गुरमीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल ने घटना की जानकारी मिलते ही

.

.

राम लुभाया के घर जाकर सारी जानकरी प्राप्त की तथा उसके बाद घायलों से मिल कर हालचाल पूछा। रमन बहल ने कहा कि इस मामले संबंधी उच्च पुलिस अधिकारियों से बात की गइ है तथा जल्दी ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार लुटेरों ने बाद में शहर में ही एक बिटटू नाम के कैटर का मिन्नी ट्रक बर्तनों सहित लूट लिया तथा चालक से 15 हजार रूपये भी छीन लिए।

.