PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

रोजा इफ्तार पार्टी हमारी सांझी विरासत का प्रतीक और गंगा जमुनी सभ्यता की हैपहचान : आप लोकसभा उम्मीदवार सुशील रिंकू

Roja Iftar party is a symbol of our common heritage and identity of Ganga Jamuni civilization: AAP Lok Sabha candidate Sushil Rinku Jalandhar

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : समाजसेवी वसीम सलमानी के आवास बस्ती शेख मैं इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी लीडर सुशील कुमार रिंकू, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य नासिर सलमानी, ऑल पंजाब जमात ए सलमानी ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी आबिद हसन सलमानी उपस्थित हुए।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के एमपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित करने वाले वसीम सलमानी को मुबारकबाद रोजेदारों को संबोधित करते हुए कहा की रोजा इफ्तार पार्टी हमारी सांझी विरासत का प्रतीक और यह न केवल गंगा जमुनी सभ्यता की पहचान है बल्कि इसके प्रचार-प्रसार का सबसे अच्छा माध्यम भी है।

इस दौरान सुशील रिंकू ने कहा कि इस समय देश को नफरत की नहीं बल्कि शांति और भाईचारे को आम करने की जरूरत है। कुछ लोग नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं जिसे आम आदमी पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी।

सुशील रिंकू ने कहा कि हमारा सपना है कि सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर सभी धर्मों के त्योहारों को मिलजुलकर मनाए यही हमारे पंजाब की पहचान है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी लीडर बारी सलमानी, नदीम सलमानी, वाजिद सलमानी, जाकिर सलमानी, ईदगाह कैंट के प्रधान मोहम्मद सुलेमान, फुरकान सलमानी, इरशाद प्रधान, नसीम सलमानी, तंजीम सलमानी व अन्य मौजूद थे।

Latest News

Latest News