PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर ने करवाई रन फॉर यूनिटी, 5000 से अधिक छात्रों ने लिया भाग, भारत माता की जय से गूंजा पर्यावरण,

Run for Unity organised by St Soldier Group

PTB न्यूज़ शिक्षा : देश की एकता को समर्पित सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिसमें ग्रुप के विभिन्न कॉलेजों के 5000 से अधिक छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

.

.

ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने “रन फॉर यूनिटी” को झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद मशाल थामे हुए छात्रों के साथ इस में भाग लिए। इससे अतिरिक्त मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा ने छात्रों और स्टाफ मेंबर्स को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। छात्रों ने देश की एकता का संदेश देते हुए तिरंगे गुब्बारे उड़ाए।

.

.

छात्र तख्तियां लिए हुए थे जिन पर राष्ट्रीय नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के स्लोगन और पोस्टर्स बने हुए थे। “भारत माता की जय” के नारों से पूरा पर्यावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम सहित सभी राज्यों के छात्र शामिल हुए, जहां उनकी राष्ट्रीयता की भावना उनके उत्साह के माध्यम से दिखाई दे रही थी।

.

.

श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि यह छात्रों के बीच देशभक्ति की भावना पैदा करने की एक पहल है, जहां सभी धर्म, जाति के रंग के छात्र एक साथ आते हैं और मातृभूमि के लिए योगदान देने का संकल्प लेते हैं। इस कार्यक्रम को सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के सभी डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स और सभी स्टाफ सदस्यों उपस्थित रहे।

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें