400 से अधिक शहरवासियों ने खेली फूलों की होली और खूब किया डांस,
पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : आईसीएसई एफिलिएटेड सेंट सोल्जर इलीट स्कूल जालंधर विहार द्वारा होली के अवसर पर “सब रंग एक संग” स्पैशल प्रोग्राम करवाया गया। जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में और और 400 के करीब शहरवासी और छात्र विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल श्रीमती रीतू चावला और स्टाफ मेंबर्स द्वारा किया गई।
इस अवसर पर आरजे सैंडी ने पेरेंट्स और छात्रों को विभिन्न प्रकार की गेम्स खिलवाई और सबको अपनी बातों से खूब हसाया। इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा डांस पेश किया गया। सभी ने मिलकर लाल, पिले फूलों के साथ होली खेली और ढोल की थाप पर डांस किया। गायक विक्की सारंग, शैली बी, देविका बदयाल ने सभी को अपने गीतों ने खूब नचाया। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए सभी को मिलकर रहने का सन्देश दिया।







































