PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

क्रिकेट प्रेमियों के लिए दुःखद खबर, World Cup खेल चुके इस प्रसिद्ध बल्लेबाज ने की आत्महत्या,

sad news for cricket world this world cup opener has done suicide

sad news for cricket world this world cup opener has done suicide

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Sad न्यूज़ नई दिल्‍ली : बांग्‍लादेश के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर मोहम्‍मद सौजिब ने दुनिया को अलविदा कह दिया है / उन्‍होंने 14 नवंबर शनिवार को अपने घर पर सुसाइड कर लिया / 21 साल के सौजिब बांग्‍लादेश की अंडर 19 वर्ल्‍ड कप टीम का हिस्‍सा भी रहे चुके थे / इस टीम की कमान सैफ हसन ने संभाली थी / वह बतौर स्‍टैंड बाय खिलाड़ी के रूप में न्‍यूजीलैंड भी गए थे, मगर उन्‍हें प्‍लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया /

.

.

यह युवा बल्‍लेबाज बांग्‍लादेश की अंडर 19 एशिया कप टीम का भी हिस्‍सा रह चुका था / 2018 में उन्‍होंने शिनेपुकुर की तरफ से लिस्‍ट ए क्रिकेट में डेब्‍यू किया था, जहां उन्‍होंने 9, 0 और नाबाद 1 रन बनाए थे, हालांकि मार्च 2018 से उन्‍होंने एक भी प्रतिस्‍पर्धी मैच नहीं खेला था / सौजिब आगामी बांगाबंधु टी20 कप के ड्रॉफ्ट का भी हिस्‍सा नहीं थे / बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड गेम डवलपमेंट्स मैनेजर अबु इनाम मोहम्‍मद ने दुख जताते हुए कहा कि टूर्नामेंट से बाहर रहने के कारण शायद सोजैब ने यह खतरनाक कदम उठाया /

.

.

बीडी क्रिकटाइम से बात करते हुए अबु ने कहा कि सौजिब सैफ और आफिफ हुसैन के साथ हमारे 2018 बैच की अंडर 19 टीम का हिस्‍सा थे / वर्ल्‍ड कप में स्‍टैंडबाय थे / एशिया कप में वह श्रीलंका के खिलाफ खेल चुके थे / अबु ने कहा कि उनकी मौत की खबर सुनकर दुःख हुआ / अबु ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि युवा खिलाड़ी ने यह खतरनाक कदम डिप्रेशन की वजह से उठाया या फिर कोई और कारण है, पिछले कुछ सालों से वह क्रिकेट में नियमित नहीं थे /

.

.

वह सिर्फ फर्स्‍ट डिविजन और ढाका में प्रीमियर लीग ही खेले थे / बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्‍टर खालेद महमूद ने सौजिब को पिछले कुछ सालों में एक टैलेंटेड क्रिकेटर बताया / उन्‍होंने कहा कि मुझे विश्‍वास नहीं हो रहा, जो मैनें सुना / सौजिब सलामी बल्‍लेबाज थे, जो धीमी गति की तेज गेंदबाजी भी करते थे / वह शिनेपुकुर क्रिकेट क्‍लब भी तरफ से खेल चुके थे /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

sad news for cricket world this world cup opener has done suicide