PTB News

Latest news
पंजाब कांग्रेस का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक': राजा वड़िंग की 'कप्तानी' बरकरार, चन्नी संभालेंगे 'मोर्चा' ... जेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में 'बेबी बॉय' की जगह 'बेबी गर्ल' होने पर भारी हंगामा; परिजनों ने लगाया बच्च... पंजाब सरकार ने पूरा किया चुनावों से पहले महिलाओं को दिया हुआ वादा, सीएम मान की सभा में मौजूद महिला क... जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज...

बेसहारा बच्चों की मदद के लिए सेंट सोल्जर का चैरिटी शो “सांझां प्यार दियां” 17 फरवरी को,

Saint Soldier's charity show "Saanjhan Pyaar Diyan" to help destitute children on 17 February

फाउंडेशन डे के अवसर पर होगा दसवां चैरिटी शो,

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, थैलासीमिया, सहारा सेवा समिति, 1313 कमेटी के बच्चों, बुजुर्गों की आर्थिक रूप शिक्षा, मैडिकल, शादियाँ, खाने-पीने में मदद करने के लिए हर वर्ष चैरिटी शो करवाया जाता है और सहायता राशि दी जाती है।

Saint Soldier's charity show "Saanjhan Pyaar Diyan" to help destitute children on 17 February
बेसहारा बच्चों की मदद के लिए सेंट सोल्जर का चैरिटी शो “सांझां प्यार दियां” 17 फरवरी को,

इसके अगले पड़ाव में सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा अपने फाउंडेशन डे के अवसर पर दसवां चैरिटी शो “सांझां प्यार दियां” सेंट सोल्जर कैंपस जालंधर-अमृतसर बाईपास के पास 17 फरवरी को करवाया जा रहा है जिसमें होटल रमाडा, होटल डेज, होटल डेज इन हॉस्पिटैलिटी पार्टनर रहेंगे। इसके बारे में जानकारी देते ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि संस्था के सभी स्टाफ मेंबर्स द्वारा अपनी एक दिन की सैलरी को डोनेट किया गया,

जिससे एकत्रित होने वाली राशि पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम,होप फॉर लाइफ के इंचार्ज को चैक के रूप भेंट की जाऐगी। श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि इस वर्ष पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, होप फॉर लाइफ (थैलासीमिया) सहारा सेवा समिति, 1313 कमेटी को 8 लाख की कुल चैरिटी भेंट की जाएगी और इसे मिलकर अब तक कुल 64 लाख 51 हज़ार की राशि चैरिटी में दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि “साँझां प्यार दियां” चैरिटी शो करवाने का मंतव समाज के उन लोगों के साथ प्यार की साँझ कायम करना है जो किसी ना किसी कारण वश अपनों से दूर हैं और ऐसी संस्थाओं का हिस्सा हैं। चाहे वह अपने परिवार से दूर हैं पर फिर भी वह हमारे समाज का ऐसा हिस्सा हैं जिससे हम मुँह नही मोड़ सकते। चाहे इनकी शिक्षा की बात हो, सुख-सुविधाओं की जा फिर मैडिकल की सेंट सोल्जर ने हमेशा इनका हाथ थामा है।

इसके अतिरिक्त सेंट सोल्जर के छात्र अपना हर त्यौहार इन खास बच्चों, बड़ों के साथ मनाते हैं। उल्लेखनीय है कि सेंट सोल्जर द्वारा इस बच्चों को फ्री एजुकेशन, हर माह राशन, फ्री ट्रांसपोर्टेशन दी जा रही है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमरोज और होनहार योग्य छात्रों के लिए हर वर्ष 1 करोड़ से अधिक मास्टर राज कंवर चोपड़ा स्कालरशिप भी दी जाती है।

Latest News