PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

मुंबई में फिर हुआ निर्भया जैसा रेप केस, पीड़िता ने तोड़ा इलाज के दौरान दम, दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद पुलिस जाँच में जुटी,

saki naka rape case update woman raped and tortured with an iron rod dies in hospital mumbai

PTB Big Crime न्यूज़ मुंबई : मुंबई के साकीनाका इलाके में 30 साल की युवती के साथ रेप किया गया और उसकी प्राइवेट पार्ट पर रोड से हमला किया गया / बताया जा रहा है कि रेप पीड़िता की मौत हो गई है / पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने इलाज के दौरान राजावाड़ी अस्पताल में दम तोड़ दिया है / जानकारी मिली है कि घटना के बाद पीड़िता का खून ज़्यादा ही बह गया था और खून की कमी के चलते उसकी मौत हो गई /

.

.

इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है / बताया जा रहा है कि साकीनाका में एक टेंपो के अंदर इस युवती के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसपर हमला किया गया / अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है /

.

.

अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची / खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया / प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया / यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई / अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं /

.

.

कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है / बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन उसको नहीं बचाया जा सका / डॉक्टरों ने बताया है कि सरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें