PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

विवादों के बाद सुर्ख़ियों में आई इस मस्जिद को गिराने के दिए आदेश, निचली दो मंजिलें भी निकली अवैध,

sanjauli-mosque-illegal-construction-demolition-case-big-decision-in-mc-court-shimla-himachal-pardesh

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण गिराने के मामले पर शनिवार को नगर निगम आयुक्त कोर्ट में सुनवाई हुई। एमसी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मस्जिद की निचली दो मंजिलों को भी अवैध करार देते हुए इन्हें गिराने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस तरह अब पूरी पांच मंजिला संजौली मस्जिद अवैध करार दी गई है।

.

.

इससे पहले कोर्ट ने ऊपरी तीन मंजिलों को अवैध माना था। वहीं निचली दो मंजिलों के राजस्व रिकॉर्ड को लेकर जवाब देने को कहा गया था। वक्फ बोर्ड दावा कर रहा था कि निचली दो मंजिल पुरानी है और यह बोर्ड की जमीन पर बनी है। हालांकि, इसका कोई राजस्व रिकॉर्ड कोर्ट में पेश नहीं किया गया, जिसके बाद शनिवार को कोर्ट ने निचली दो मंजिलों को भी

.

अवैध करार देते हुए इन्हें गिराने के आदेश जारी किए हैं। कोर्ट में वक्फ बोर्ड मस्जिद की जमीन के मालिकाना हक को लेकर वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया है। संजौली के रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अधिवक्ता जगत पाल ने फैसले की जानकारी दी। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में 3 मई तक हर हाल में सारा अवैध निर्माण गिराने और निचली मंजिलों का राजस्व रिकॉर्ड पेश करने के आदेश दिए थे।

.

.

इसी को लेकर शनिवार को सुनवाई हुई। प्रदेश हाईकोर्ट ने भी छह हफ्ते के भीतर इस मामले की सुनवाई पूरी करने के आदेश दिए हैं। यह समयावधि 8 मई को खत्म हो रही है लेकिन इससे पहले ही मामले में कोर्ट ने अंतिम आदेश पारित कर दिए हैं। उधर, मस्जिद कमेटी ने पहले से अवैध घोषित निर्माण गिराने का काम जोरों से चलाया लेकिन अभी यह पूरा नहीं हुआ है।

.