PTB News

Latest news
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन... जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे पंजाब! किसानों ने सभी टोल किये फ्री, बिना टैक्स दिए गुजर रहे वाहन, धरना लगाया 5 वर्ष की उम्र में 5 वर्षीय नाबालिग ने लगा डाले 1455 पौधे, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित पंजाब! बारिश की वजह से भरभराकर कर गिरी छत, मां-बेटे की हुई मौ/त, 2 बेटियों की हालत गंभीर पंजाब में बेअदबी के आरोपी की गला का/टकर की हत्या, कृपाण से सि/र धड़ से किया अलग ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਓਰੀਐਨਟੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की यूनिवर्सिट... जीएनए बिजनेस स्कूल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक...

Sanju ने तोड़ डाला सलमान खान का यह रिकॉड,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Sanju breaks this record of Salman Khan

PTB Big Breaking News

चार दिनों में कर डाली ताबड़तोड़ कमाई, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्म स्टार संजय दत्त पर बनी फिल्म संजू ने वीकेंड पर ऐसा धमाल मचाया कि रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ / रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े कारनामे कर डाले हैं /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

रविवार को फिल्म ने कुल 44 करोड़ की कमाई करके अब तक की वीकेंड पर सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है / फिल्म ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी है कि रविवार को फिल्म ‘संजू’ ने लगभग 44 करोड़ रुपए की कमाई की है /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

रमेश बाला ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘फिल्म संजू ने पहले वीकेंड पर ‘टाइगर जिंदा है’ का 115 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़कर ऑल इंडिया नेट 117 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है / पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडिया की ऑल टाइम नंबर 1 हिंदी फिल्म बन गई है /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

संजय दत्त की बॉयोपिक देखने के लिए दुनियाभर में ऐसी भीड़ उमड़ी कि रणबीर कपूर ने ‘संजू’ के जरिए रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली / फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 34.75 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 38.60 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को लगभग 44 करोड़ रुपए कमा डाले / कुल 117.35 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किये /

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

आपको बता दें कि मुन्नाभाई सीरीज के जरिये संजय दत्त के करियर की बेहतरीन फिल्में देने वाले राजकुमार हिरानी ने ‘संजू’ में उनकी जिंदगी को ही परदे पर उतार दिया है / राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर को परदे पर संजय दत्त बनाया है, और उन्होंने संजू के किरदार को बखूबी निभाया भी है / फिल्म का संगीत अच्छा है, और पुराने दौर को भी जिंदा करता है / ‘संजू’ की जान, रणबीर कपूर हैं /

Sanju breaks this record of Salman Khan