.
Scaling New Horizons a Library Automation
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशानुसार व आईक्यूएसी के अधीन लाइब्रेरी स्टाफ की टेक्नीकल स्किलस को बेहतर बनाने के लिए लाइब्रेरी आटोमेशन पर वर्कशाप का आयोजन किया गया / साफ्टलिंक एशिया, दिल्ली से श्री एस.एस. दास बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थे /
..
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन, श्रीमती नवरूप, डॉ. एकता खोसला, लाइब्रेरियन हरप्रीत सिंह व श्री अमरजीत खन्ना ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने लाइब्रेरी स्टाफ को बधाई दी व कहा कि इस वर्कशाप से उनके तकनीकी ज्ञान में वृद्धि होगी / श्री एस.एस. दास ने लाइब्रेरी मैनेजमेंट, कैटालॉग आदि की विस्तृत जानकारी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी /
..
वर्कशाप के दूसरे सत्र में प्रतिभागियों ने लोन प्रक्रिया, सर्कुलेशन गतिविधियां व रिपोर्टिंग प्रणाली पर प्रश्न पूछे / इसके अतिरिक्त उन्होंने वैब इन्कवायरी व साफ्टवेयर संबंधित जिज्ञासाओं को भी शांत किया। वर्कशाप के अन्त में लाइब्रेरियन श्री हरप्रीत सिंह ने सभी का धन्यवाद किया /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Scaling New Horizons a Library Automation






































