PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अगर गलत तरीके से स्कूल फीस बढ़ाई, बच्चों, अभिभावकों को किया परेशान तो, नहीं किया जाएगा बर्दाश्त,

school-increases-the-fees-unfairly-and-harasses-the-children-and-parents-then-it-will-not-be-tolerated-cm-rekha-gupta-delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर मचे हंगामे के बीच अभिभावकों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि अगर सिस्टम को फॉलो नहीं किया जाएगा तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। सीएम गुप्ता आईएएनएस से बातचीत में अभिभावकों को फिक्र न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “अगर कोई स्कूल गलत तरीके से फीस बढ़ाना चाहेगा,

.

बच्चों और अभिभावकों को परेशान करेगा, तो यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” मुख्यमंत्री गुप्ता ने आगे कहा, “दिल्ली में स्कूल चलाने के लिए सिस्टम है, जिसे फॉलो करना पड़ेगा। हमें जिन स्कूलों की शिकायत आई हैं, उन्हें बताया कि अगर आपकी लापरवाही जारी रही तो स्कूल का रजिस्ट्रेशन भी रद्द हो सकता है।” मुख्यमंत्री ने नियमों का हवाला देते हुए कहा, “हम एक बहुत सख्त कानून लाने की तैयारी में हैं,

.

.

जिसमें स्कूलों को नियमों का पालन करना पड़ेगा। अगर नियमों का पालन नहीं करते हैं तो जरूरी नहीं कि वह स्कूल दिल्ली में चले।” स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सीएम लगातार मुखर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स पोस्ट के जरिए चिंता भी जाहिर की थी। उन्होंने बताया, “जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ऐसे मामले सामने आए जिसमें बच्चों के परिजनों ने गलत तरीके से फीस वसूली और बच्चों को स्कूल से निकाले जाने की शिकायत दर्ज की।

.

school-increases-the-fees-unfairly-and-harasses-the-children-and-parents-then-it-will-not-be-tolerated-cm-rekha-gupta-delhi

इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर कड़ी और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, समान अवसर और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार का अन्याय, शोषण या अनियमितता को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है-इसमें कोई ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

.

.

बता दें, अभिभावकों की शिकायत के बीच दिल्ली सरकार ने फीस बढ़ोतरी मामले में करीब 600 स्कूलों की ऑडिट रिपोर्ट ली और 10 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के फीस बढ़ाने के खिलाफ माता-पिता और अभिभावक लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं। कई ऐसी शिकायतें आईं जिसमें स्कूलों पर दबाव डालने का भी आरोप लगा और

.

बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र देने से इनकार समेत नाम काटने की धमकी देना तक शामिल था। शिक्षा निदेशालय (डीओई) के एक बयान के अनुसार, शिकायतों की जांच के लिए जिला स्तरीय समितियां बनाई गई हैं। उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की अध्यक्षता वाली इन समितियों में शिक्षा उपनिदेशक, लेखा अधिकारी और सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य शामिल हैं।