.
schools in southeast delhi will be closed on monday sisodia New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : जामिया विश्वविद्यालय के समीप हिंसा के बाद पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर दक्षिणपूर्व दिल्ली के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे / उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह घोषणा की /
..
सिसोदिया ने हिंदी में ट्वीट किया,‘दिल्ली में जामिया, ओखला, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मदनपुर खादर समेत दक्षिण पूर्व जिले के इलाकों में सभी सरकारी और निजी स्कूल कल बंद रहेंगे / दिल्ली सरकार ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है /
.मनीष सिसोदिया ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ दक्षिणी दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बसों को आग लगाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया /
.सिसोदिया ने विरोध स्थल की कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर पोस्ट कीं / उप-मुख्यमंत्री ने हिंदी में एक ट्वीट में भाजपा पर ‘गंदी राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध के दौरान भड़की हिंसा की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए /
..
आपको बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनकारियों ने रविवार दोपहर को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के समीप बसों में आग लगा दी और पुलिस के साथ झड़प की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
schools in southeast delhi will be closed on monday sisodia New Delhi



































