.
.
Science Expo held successfully ay Innocent Hearts Jalandhar
बच्चों ने वर्किंग मॉडल बनाकर सबको किया आश्चर्यचकित,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, सी.जे.आर. एवं रॉयल व्र्लड इंटरनैशनल स्कूल में पांचवीं व छठी कक्षा के बच्चों ने वर्किंग मॉडल बनाकर साईंस प्रदर्शनी में रखे / इस अवसर पर अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया /
.
.
बच्चों द्वारा बनाए गए वर्किंग मॉडल देखकर अभिभावक आश्चर्यचकित रह गए / बच्चों ने सोलर एंड विंड एनर्जी, प्रदूषण, रेन-वाटर, वाटर कंसरवेशन आदि विषयों द्वारा मॉडल तैयार किए / प्रत्येक विद्यालय में सीनियर (प्रभारी साईंस) ने निर्णय लिया तथा विजेता घोषित किए /
.
.
विजेता टीमों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया / विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी में बहुत रुचि से मॉडल तैयार किए / आधुनिक समय की आवश्यकता को पूरा करने हेतु बच्चों के पास बहुत आइडिया थे जैसे सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट, सोलर सिटी, ग्लोबल वार्मिंग, वौलकेनो सोलर, लूनर एक्लिप्स, अर्थक्वेक डिकैट्र आदि विषयों पर बने मॉडल आकर्षण का केन्द्र रहे /
.
.
विद्यालय में इस तरह की गतिविधियां करवाने का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक व सृजनात्मक शक्ति का विकास करना है / बच्चों के अंदर चल रहे विचारों को एक सही रूप देने के लिए इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Science Expo held successfully ay Innocent Hearts Jalandhar






































