.
.
Section 144 lifted in Jammu Mobile Internet Services in Kashmir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर / श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने और राज्य को दो हिस्सों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से सुरक्षा कड़ी है / कई इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गई है और जम्मू से धारा 144 हटा लिया गया है / आज स्कूल-कॉलेज खुले हैं. सड़कों पर आवाजाही देखी जा रही है, दुकानें खुली है, हालांकि जम्मू और कश्मीर में इंटरनेट पर अब भी रोक बरकरार है /
.
.
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर में पथराव की मामूली घटनाओं को छोड़कर घाटी में शांति रही / अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर में पथराव की मामूली घटना की खबर थी लेकिन स्थिति पर तत्काल नियंत्रण पा लिया गया और भीड़ को खदेड़ दिया गया / शुक्रवार को कश्मीर में लोगों को स्थानीय मस्जिदों में नमाज अदा करने की इजाजत के मद्देनजर प्रतिबंधों में ढील दी गई थी / लोगों द्वारा संभावित प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर समूची घाटी में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था /
.
एक अधिकारी ने बताया कि कठुआ, सांबा और उधमपुर जिलों में स्थिति कुल मिलाकर सामान्य रही और वहां ज्यादातर स्कूल-कॉलेज खुले / अधिकारियों ने बताया कि पुंछ, राजौरी और रामबन जिलों में हालांकि पाबंदियां लागू रहेंगी / एक आधिकारिक आदेश के अनुसार जम्मू जिला प्रशासन ने केन्द्र के कदम के मद्देनजर पांच अगस्त को धारा 144 के तहत लगाई निषेधाज्ञा को शुक्रवार को वापस ले लिया /
.
जम्मू की जिला मजिस्ट्रेट सुषमा चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान 10 अगस्त से सामान्य कामकाज शुरू कर सकते हैं / किश्तवाड़ के जिला विकास आयुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि नगर के विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी गई /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Section 144 lifted in Jammu Mobile Internet Services in Kashmir


































