PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी खबर, बड़े गैंगवार की आशंका के बाद High Alert पर सुरक्षा एजेंसियां, जाने मामला,

security-agencies-on-high-alert-following-fears-of-a-major-gang-war-read-more-about-the-case-after-phillaur-murder-case

PTB Big न्यूज़ फिल्लौर : दुबई में लॉरैंस बिश्नोई के करीबी साथी सीपा की गर्दन काटकर की गई हत्या का बदला लेने के लिए गत दिवस गोल्डी बराड़ के करीबी साथी पैरी की चंडीगढ़ में गोलियां मारकर की गई हत्या के बाद पंजाब, हरियाणा व राजस्थान की सुरक्षा एजैंसियों के अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। मीडिया के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोल्डी बराड़ और लॉरैंस बिश्नोई में चल रही रंजिश को लेकर इन 3 प्रदेशों में गैंगावर की घटनाएं बढ़ सकती है।

.

Security agencies on high alert following fears of a major gang war. Read more about the case after phillaur murder case

.

वहीं दूसरी और दिल्ली क्राइम ब्रांच व पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा लॉरैंस गैंग के गुर्गों की गिरफ्तारियों के बाद यह बड़ा खुलासा हुआ है। लॉरैंस के गैंग को विदेशाी हथियारों की सप्लाई चाइना से हो रही है। उसके गुर्गे स्पेन में भी सक्रिय वहां से धमकी भरे फोन कर रहे हैं। वहीं अमरीका से गिरफ्तार कर लाए गए अनमोल बिश्नोई को भी पुलिस पंजाब लाने की तैयारी कर चुकी है जो पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या साहित 7 केसों में पंजाब पुलिस को वंछित है।

.

यही नहीं मीडिया पर छपी खबरों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में लॉरैंस बिश्नोई तिहाड़ जेल व उसका भाई अनमोल बिश्नोई राजस्थान की जेल में बंद था जो जमानत पर बाहर निकलने की तैयारी कर रहा था। अनमोल जिस पर पंजाब पुलिस ने भी मुकद्दमे दर्ज कर लिए थे, जेल में बंद लॉरैंस को अपने भाई अनमोल के पुलिस एनकाऊंटर या फिर अपने ही दुश्मनों के हाथों मारे जाने का डर सता रहा था।

.

Security agencies on high alert following fears of a major gang war. Read more about the case after phillaur murder case

.

उसने गोल्डी बराड़ से संपर्क कर अनमोल बिश्नोई का भानु प्रताप के नाम से नकली पासपोर्ट तैयार किया गया जो जयपुर से फ्लाइट पकड़ कीनिया और वहां से घूमता हुआ अमरीका पहुंच गया। अनमोल के अमरीका पहुंचने से पहले लॉरैंस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को मारने का टास्क गोल्डी बराड़ को दिया था। जैसे ही सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हुआ तो

.

.

लॉरैंस के साथी सचिन थापन ने पंजाब पुलिस को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि सिद्धू मूसेवाला को उसने मारा है। पुलिस ने जब सचिन थापन की जांच करवाई तो पता चला कि वह देश में है ही नहीं, विदेश से लाइव हो रहा था और मूसेवाला की हत्या में मुख्य हाथ अनमोल बिश्नोई का था जिसने शूटरों को हथियार के लिए रुपए पहुंचाए।

.