PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर सेमिनार का आयोजन,

Seminar on International Mother Language Day organized for PCM SD Women college Jalandhar,

PTB News “शिक्षा” : पी.सी एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के पंजाबी विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया । इस दिन के वक्ता श्रीमती परवीन अबरोल (अध्यक्ष, एनजीओ दिव्य दृष्टि) और डॉ. सुरिंदर कौर नरूला (पूर्व अध्यक्ष एवम एसोसिएट प्रोफेसर पंजाबी विभाग, पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज) थे । इस कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के अभिवादन के साथ की गई।

छात्राओं को संबोधित करते हुए श्रीमती परवीन अबरोल ने कहा कि पंजाबी गुरुओं और पीरों की भाषा है और यह पंजाबी संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरों के साथ जोड़ती है। उन्होंने बताया कि मातृभाषा के माध्यम से हम अपनी भावनाओं को कुशलता से प्रस्तुत कर सकते है। डॉ. सुरिंदर नरूला ने पंजाबी भाषा के महत्व को बताया और छात्राओं को अपनी मातृ भाषा और अपनी समृद्ध पंजाबी संस्कृति का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कॉलेज के प्राचार्या डॉ.(श्रीमती) पूजा पराशर ने भी छात्रों को संबोधित किया और उन्हें इस दिन के महत्व और इतिहास से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में पंजाबी विभाग के प्रमुख डॉ सुरिंदर कौर ने अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। कॉलेज की प्रबंधक समिति के माननीय सदस्यों और प्राचार्य ने इस तरह के रचनात्मक व्याख्यान आयोजित करने पर पंजाबी विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम दौरान मंच का संचालन डॉ हरकमल कौर (पंजाबी विभाग) द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम दौरान श्रीमती उजला दादा जोशी (अध्यक्ष अंग्रेजी विभाग), डॉ. नीलम गुप्ता, (अध्यक्ष, संस्कृत विभाग) श्रीमती अकविन्दर कौर और श्रीमती रितु गिल भी मौजूद रहे ।