PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Punjab Congress ने की इस सीनियर नेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,

senior-congress-leader-former-councillor-jung-bahadur-bedi-expelled-from-the-party-pathankot

.

PTB Big Political न्यूज़ पठानकोट : पंजाब राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिली है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीनियर नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रदेश सचिव एवं पठानकोट म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व पार्षद जंग बहादुर बेदी को 5 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। यह कार्रवाई पूर्व विधायक अमित विज की शिकायत के आधार पर अनुशासन कमेटी ने की है।

.

.

जंग बहादुर बेदी पर अमित विज और पार्टी पार्षदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। पंजाब कांग्रेस की अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी द्वारा जारी पत्र के अनुसार जंग बहादुर बेदी को पार्टी से 5 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। जंग बहादुर बेदी को पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा का करीबी माना जाता है। दूसरी ओर जंग बहादुर बेदी ने पत्र को फर्जी बताते हुए आने वाले दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका जवाब देंने की बात कही है।

.

.

आपको बता दें कि, कुछ महीने पहले गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्षदों की एक बैठक हुई थी। पूर्व विधायक अमित विज ने शिकायत की थी कि बेदी ने पार्षदों की फोटो पोस्ट कर अनुचित और अश्लील टिप्पणियां की हैं। ये शिकायत पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और अनुशासन समिति के चेयरमैन अवतार हेनरी से की थी। जब इसके बारे में जंग बहादुर बेदी से पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

.

.