PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर और डिप्टी मेयर बंटी ने पक्की की सुशील रिंकू की जीत,

Senior Deputy Mayor Surinder Kaur and Deputy Mayor Bunty confirmed Sushil Rinku victory People shouted Jai Shri Ram in MLA Rinku

विधायक रिंकू की रैली में लोगों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे,

PTB City न्यूज़ जालंधर : विधायक सुशील कुमार रिंकू की जीत अब जालंधर वेस्ट से पक्की हो गई है। विधायक रिंकू के हक में सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर और डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने रैलियां करवा कर उनके कांग्रेस की आंधी चला दी है। वेस्ट हलके के लोग इन तीनों की जोड़ी को एक साथ देखकर खुश हैं।

वेस्ट हलके के विकास में विधायक सुशील रिंकू के साथ इन दोनों नेताओं का भी अहम रोल रहा है। इस मीटिंग की अगवाई जुल्का परिवार की तरफ से की गई। इसके अलावा आबादपुरा, भार्गव कैंप के विभिन्न वार्डों, मंजीत नगर और अन्य इलाकों में रिंकू के हक में रैलियों का आयोजन किया गया। रिंकू ने डोर टू डोर प्रचार भी किया।

वार्ड-44 के मंजीत नगर में जुल्का परिवार की तरफ से कराई गई मीटिंग में रिंकू ने कहा कि कांग्रेस की आवाज को जुल्का परिवार ने उठाय़ा है। कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद किया है। उन्होंने जुल्का परिवार के सदस्यों सुधा जल्का पूर्व पार्षद, कमलजीत कौर, मोहिंदर पाल जुल्का, काला जुल्का, राकेश कुमार, केवल जुल्का और पिंकी जुल्का का धन्यवाद किया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सीएम चरनजीत सिंह चन्नी के समय में जो काम हुए हैं, वह प्रशंसनीय हैं। उनको कामों को देखकर और हलके में मेरे कामों को देखकर लोग मुझे वोट दें। रिंकू ने कहा कि नौजवानों का समय है। वह ही सिस्टम को बदल सकते हैं। जब झूठी पार्टियों से लोगों ने सवाल पूछने शुरू किए तो वह भागने लगेंगे। उनको जवाब देने ही होगा।

सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर ने भी सुशील रिंकू के लिए वोट मांगे। लोगों से कहा कि ऐसे युवा विधायक की ही वेस्ट हलके को दरकार थी और अब वह जरूरत बन गए हैं। रिंकू को भारी बहुमत से जिताएं। डिप्टी मेयर बंटी ने कहा कि इलाके के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक सुशील रिंकू ने जिस तरह से विकास कराया है, उस रफ्तार को कम नहीं होने दिया जाएगा।

पिंकी जुल्का ने कहा कि अदालत में कई सालों से फंसे प्राचीन शिव मंदिर पहाड़ी वाला की रजिस्ट्री विधायक सुशील रिंकू और डिप्टी मेयर बंटी की बदौलत ही हो पाई है। कई काम हलके के रुके थे। जिन्हें रिंकू ने चालू कराया। बरसाती पानी की निकासी का 120 फुट रोड पर स्टॉर्म सीवरेज डलवाया।

स्कूल और कालेज भी बनवाए। कई वार्डों में नए ट्यूबवैल लगवाकर लोगों को पीने के पानी की आ रही समस्या को हल कराया। पार्षद सुनीता रिंकू, सुरिंदर चौधरी, पार्षद राजीव ओंकार टिक्का, पार्षद तरसेम लखोत्रा, पार्षद बचन लाल, पार्षद पुत्र अनमोल ग्रोवर, जब्बार खान, नासिर सलमानी के अलावा तूफान सिंह, हैप्पी और अन्य लोग मौजूद थे।