PTB News

Latest news
पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, 23 लोगों की मौत 6 से अधिक लोग घायल, जालंधर : प्रेस क्लब की मर्यादा और पत्रकारिता की साख पर मंडराता संकट पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में,

कांग्रेस के दिग्गज नेताओँ की खैहरा से नहीं हो पाई मुलाकात, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप,

senior-leaders-congress-not-allowed-meet-sukhpal-singh-khaira-state-president-made-serious-allegations-against-punjab-police

PTB Political न्यूज़ फाजिल्का : आठ साल पुराने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा व कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग सदर थाना जलालाबाद में पहुंचे। वहां से जानकारी मिली कि सुखपाल खैहरा को सीआईए स्टाफ फाजिल्का में लेकर गए है। इसके बाद सभी कांग्रेस नेता सीआईए स्टाफ के कार्यालय के बाहर पहुंचे, लेकिन वहां भी उनकी मुलाकात सुखपाल खैहरा से नहीं होने दी।

.

.

कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि वे सुखपाल सिंह खैहरा से मुलाकात करने के लिए जलालाबाद सदर थाना में पहुंचे, लेकिन वहां किसी ने गेट नहीं खोला। एक कर्मचारी ने बताया कि सुखपाल सिंह खैहरा को सीआईए स्टाफ फाजिल्का में लेकर गए है। सीआईए स्टाफ फाजिल्का में अधिकारियों ने कहा कि वह उनकी मुलाकात नहीं करवा सकते। इसके बाद वह बाहर आ गए हैं।

.

.

इस मौके पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बदला खोरी की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि जब सुखपाल सिंह खैहरा पर मामला दर्ज हुआ था और समन जारी हुए थे, तब इसी सरकार के मंत्रियों ने सुखपाल सिंह खैहरा का पक्ष लेते हुए इसे झूठा पर्चा करार दिया था। लेकिन आज जब इनकी सरकार बनी है तो उसी पुराने मामले में सुखपाल सिंह खैहरा को गिरफ्तार किया है।

.

.

.

Latest News

Latest News