PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

तपती-जलती गर्मी में पंजाब में टूटा अभी तक का रिकॉर्ड, 47.4 डिग्री तापमान पर झुलसे लोग, विभाग ने कब तक किया अलर्ट जारी

severe-heat-in-punjab-alert-issued-heat-heatstroke

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में इन दिनों लगातार गर्मीं का प्रकोप जारी है। ऐसे में पीटीबी न्यूज़ की सभी को हिदायत है कि अपना व खासकर बच्चों का विशेष धयान रखें। वहीं पंजाब के फरीदकोट में पारा 47.4 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सीजन का सबसे अधिक है। साथ ही अधिकतम तापमान ने पिछले 10 साल के रिकार्ड भी तोड़ दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है और ये प्रदेश में सामान्य से पांच डिग्री पहुंच गया है।

.

.

वहीं लू थपेडों ने कई जिलों में समस्या अधिक बढ़ा दी। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा इससे अधिक प्रभावित रहे। रविवार को न्युनतम तापमान में -0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज जरुर की गई है, लेकिन अभी भी ये सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। बल्लोवाल में सबसे कम न्युनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार नूरमहल जालंधर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

.

.

यहां 3.6 बढ़ोत्तरी के साथ 42.7 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। पटियाला 45.7 डिग्री, पठानकोट, बठिंडा व अमृतसर में 45.2, बरनाला व आनंदपुर साहिब 44.9, लुधियाना 44.8 और फतेहगढ़ साहिब में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में ये वृद्धि जारी रहेगी, इसलिए बच्चों व बुजुर्गों को तेज धूप से बचना चाहिए और नियमित रूप से पानी पीना चाहिए।

.

.

.