.
shahjahanpur chinmayanand case victim girl arrested UP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ शाहजहांपुर : शाहजहांपुर केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है / लड़की पर चिन्मयानंद से उगाही करने का आरोप था / इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद लड़की और उसके तीन साथियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था / गिरफ्तारी के बाद लड़की को मेडिकल के लिए ले जाया गया है /
..
स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के मामले में एसआईटी ने बुधवार को कोतवाली पुलिस के साथ आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया / गिरफ्तार करने के बाद छात्रा को चौक कोतवाली लाया गया / यहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया जाएगा / मेडिकल के बाद लड़की को जेल ले जाया जाएगा /
.गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा को उनसे पैसे मांगने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है /
.कोर्ट ने अग्रिम जमानत के लिए 26 सितंबर को एसआईटी से तथ्य पेश करने को कहा था, लेकिन एसआईटी ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया / एसआईटी चीफ नवीन अरोड़ा रात में ही लौटे थे और उनके लौटते ही आज सुबह की कार्रवाई घर से लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया / लड़की की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत पर 26 सितंबर यानी कल सुनवाई होनी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
shahjahanpur chinmayanand case victim girl arrested UP




































