PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के फिल्लौर में पड़ते शनि गांव को लेकर सामने आई बड़ी खबर, वहीं जालंधर के लोगों को दी प्रशासन ने चेतावनी,

PTB Big न्यूज़ फिल्लौर : जालंधर के फिल्लौर इलाके में सतलुज दरिया के किनारे पड़ते शनि गांव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार शनि गांव का इलाका पूरी तरह से डूब गया है। वहां पर रखी गई गायों को रेस्क्यू कर लिया गया है और उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है। उधर, फिल्लौर के ही गांव कड़ियाना, फांबड़ा, रसाड़ा, रैपुर, सल्कियाना, पवाड़ी आदि गाँव भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गए हैं।

इन गांवों के करीब 1500 से अधिक खेत पूरी तरह से तहस-नहस हो गए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पहले भी बाढ़ आती रही है लेकिन इस बार पानी की मात्रा अधिक रही। वहीं पंजाब के कई भागों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और पंजाब से निकलने वाले दरियाओं में पानी के ओवरफ्लो के कारण कई इलाके पानी में डूब गए हैं। इस समय की बड़ी खबर सामने आई है जिसमें पता लगा है कि प्रशासन ने शनि गांव फिल्लौर के आस-पास गांवों मो साब तथा मियोंवाल को खाली करवा लिया है

जबकि कुछ गांवों में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने एन.डी.आर.एफ. की टीमें लगा दी हैं जिन्होंने मोर्चा संभाल लिया है। उधर, इस संबंध में एक बड़ी खबर सामने आई है कि रोपड़ डैम से देर शाम तक 80 हजार क्यूसिक पानी और छोड़ा जा सकता है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण डैम पर लगातार दबाव बढ़ रहा है, जिस कारण पानी छोड़ा जाना जरूरी है।

सतलुज दरिया पहले से ही क्षमता से ज्यादा पानी से लबालब है। अगर और पानी छोड़ा जाता है तो सतुलज दरिया के आस-पास लगते जालंधर के कई इलाकों के लिए और खतरा पैदा हो जाएगा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने NDRF को तैनात तो कर रखा है साथ ही आर्मी को भी स्टैंड बॉय पर रखा है।

Latest News