PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले ही दिन देखने को मिली भारी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों डूबे,

share-market-today-12-august-2024-opened-with-decline-first-day-the-week

PTB Business न्यूज़ मुंबई : भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में मंदी के साथ खुला। बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 312 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 79,393 और निफ्टी 95 अंक या 0.39 प्रतिशत फिसलकर 24,271 पर था। बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 1,078 शेयर हरे निशान में, 1,892 शेयर लाल निशान में और 145 शेयर में बिना किसी बदलाव के कारोबार हो रहा था।

.

.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की गिरावट है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 159 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,105 और निफ्टी स्मॉलकैप 16 अंक की मामूली गिरावट के साथ 18,394 पर है। सोमवार शाम को भारत सरकार की ओर से जुलाई के खुदरा महंगाई और जून के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े जारी किए जाएंगे। सेक्टर के हिसाब से देखें तो रियल्टी को छोड़कर करीब सभी इंडेक्स में लाल निशान में कारोबार हो रहा है।

.

.

ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, मेटल, मीडिया और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, मारुति सुजुकी और इन्फोसिस टॉप गेनर्स हैं। एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, एचसीएल टेक और टीसीएस टॉप लूजर्स हैं। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक, सोल और हांगकांग हरे निशान में हैं। वहीं, शंघाई और जकार्ता लाल निशान में हैं।

.

.

अमेरिका के बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 79.79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 77.09 डॉलर प्रति बैरल पर है। बाजार के जानकारों का कहना है कि घरेलू के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर आज कई डेटा आने वाले हैं, जिनका निवेशकों को इंतजार है। हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट का बाजार पर कोई खास असर नहीं होगा और ऐसे समय में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति सही रहेगी।

.

.