.
Shiromani Akali Dal to contest Haryana Assembly Election, Alliance with BJP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले सत्ताधारी बीजेपी को बड़ी कामयाबी मिली है / एनडीए की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा में बीजेपी के साथ गठबंधन करने का एलान किया है / अकाली दल का कहना है कि वह राज्य में बीजेपी के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेगा / इससे पहले शिरोमणि अकाली दल हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ता रहा है /
..
बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी ने लिया / इस मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी चीफ सुखबीर सिंह बादल ने की थी / इससे पहले पार्टी ने जानकारी दी थी कि वह चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का 22 सितंबर को इंटरव्यू लेगी / पार्टी ने टिकट के लिए एप्लिकेशन देने की तारीख 22 सितंबर तय की है /
..
अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही इंडियन नेशनल लोकदल के लिए शिरोमणि अकाली दल का साथ छोड़ना किसी बड़े झटके से कम नहीं है / प्रकाश सिंह बादल को चौटाला परिवार का नजदीकी माना जाता है / इससे पहले शिरोमणि अकाली दल इनेलो के साथ मिलकर ही हरियाणा में चुनाव लड़ती रही है / 2014 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल का एक उम्मीदवार जीत दर्ज करने में कामयाब हुआ था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Shiromani Akali Dal to contest Haryana Assembly Election, Alliance with BJP


































