PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के विवादित हस्पताल जहां शव के बदले में मांगे 4 लाख रूपये, जमकर हुआ हंगामा,

Shocking Allegations Against Shri Ram Neuro Centre Jalandhar

PTB News “हेल्थ” : जालंधर में एक बार फिर से श्री राम न्यूरो सैंटर अस्पताल पर सनसनीखेज आरोप लगने का गंभीर मामला सामने आया है। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जबरदस्त हंगामा किया है। मीडिया को जानकारी देते हुए मरीज के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि डाक्टरों की लापरवाही से उनके मरीज की मौत हो गई। अब उसके बाद शव के बदले अस्पताल प्रबंधक 4 लाख रुपए की मांग कर रहा है।

.

.

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के लाजपत नगर इलाके में स्थित श्री राम न्यूरो सेंटर (Shree Ram Neuro Centre) हॉस्पिटल देर रात जबरदस्त हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों और एक मृतक मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने 4 लाख रुपए का मनमाना बिल थमा दिया और उसका भुगतान न होने तक मरीज का शव सौंपने से साफ इनकार कर दिया।

.

.

जानकारी के अनुसार रमनदीप नामक एक युवक पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती था। परिजनों का कहना है कि मंगलवार शाम इलाज के दौरान रमनदीप की मौत हो गई। मौत के बाद जब परिवार ने शव मांगा तो अस्पताल प्रशासन ने रमनदीप के भाई जो एक निजी फैक्ट्री में काम करता है को 4 लाख रुपए का भारी-भरकम बिल थमा दिया। परिजनों का दावा है कि पहले इतने बड़े बिल की कोई जानकारी नहीं दी गई थी और बिल में कई अनियमितताएं थीं।

.

Shocking Allegations Against Shri Ram Neuro Centre Jalandhar

.

यही नहीं, परिवार के लोगों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार वालों ने कहा कि अगर सही से इलाज होता तो रमनदीप बच सकता था। जैसे ही इस मामले की सूचना रमनदीप के दोस्तों और कुछ स्थानीय समाजसेवियों को मिली वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल परिसर के बाहर जमकर हंगामा शुरू हो गया। समाजसेवियों ने अस्पताल प्रशासन से बिल और शव न देने के मामले पर कड़ी और तीखी बहस की। करीब ढाई घंटे तक चले इस हंगामे के बाद अस्पताल

.

.

प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। अंत: में 4 लाख रुपए के बिल को घटाकर सिर्फ 50 हजार रुपए में समझौता करने पर सहमति बनी। समझौता होने के बाद ही रमनदीप का शव परिवार वालों को सौंपा गया। हैरानी की बात यह है कि श्री राम न्यूरो सैंटर अस्पताल के ऊपर इस तरह के आरोप पहली बार नहीं बल्कि कई बार लग चुके हैं, लेकिन ऐसे अस्पतालों के खिलाफ जिला स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस कारवाई नहीं करता, जिसका फायदा ऐसे अस्पताल प्रबंधन उठाते रहे हैं।