.
.
simranjeet singh bains dc vipul ujjawal gurdaspur dispute
अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुई धमाके के बाद डीसी से मिलने पहुंचे थे बैंस,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ बटाला : बटाला में बीते दिनों अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुई धमाके के बाद पीड़ित परिवारों की मदद के लिए गए लोक इंसाफ पार्टी से विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस गुरदासपुर के डीसी से अपने समर्थकों के साथ मिलने पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान डीसी द्वारा की गई एक गलत टिप्पणी के बाद बैंस डीसी से उलझ गए /
.
.
यही नहीं इस सारे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो गया है / दरअसल बात यह हुई कि विधायक बैंस अपने समर्थकों के साथ डी.सी. विपुल उज्जवल से मिलने आज उनके दफ्तर पहुंचे /
जहां ज्यादा भीड़ देखते हुए डीसी ने सभी को ऑफिस से बाहर जाने के लिए कह दिया / बस फिर क्या था, इसी बात को लेकर विधायक बैंस का पारा गर्म हो गया और गुस्साए विधायक बैंस ने डीसी उज्जवल से यह तक कह दिया कि एह ‘तेरे बाप दा ऑफिस नहीं है,
.
.
इस बात पर डीसी का भी पारा गर्म हो गया और उसने भी उन्हें बाहर जाने को कह दिया, लेकिन बैंस ने बाहर जाने से मना कर दिया और डीसी ने भी उनकी बात सुनने से साफ इंकार कर दिया / इस दौरान काफी समय तक डीसी और विधायक के बीच गर्मजोशी के साथ बहस होती रही /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
simranjeet singh bains dc vipul ujjawal gurdaspur dispute


































