PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

लुधियाना के जूता कारोबारी प्रिंकल को कोर्ट में पेश करने के दौरान वकील ने मारा थप्पड़,

social-media-influencer-and-shoe-businessman-prinkle-arrested-in-ludhiana

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल को पुलिस ने तीन साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस प्रिंकल को जिला अदालत में पेश करने लाई थी। तभी वहां हंगामा हो गया। अदालत परिसर में कोर्ट रूम के बाहर इन्फ्लुएंसर व जूता कारोबारी प्रिंकल को एक वकील ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस प्रिंकल को कोर्ट ले गई लेकिन प्रिंकल के साथियों ने वहां काफी हंगामा किया।

.

.

इस दौरान प्रिंकल के प्रतिद्वंदी हनी सेठी और हरप्रीत सिंह मक्खू भी वहां पहुंचे। उनकी भी प्रिंकल के परिवार वालों के साथ काफी बहस हुई। पुलिस ने वहां माहौल शांत किया। जिस वकील ने प्रिंकल को थप्पड़ मारा है उक्त वकील के खिलाफ भी प्रिंकल ने सोशल मीडिया पर कुछ बोला था। एक वकील द्वारा तीन साल पहले दर्ज कराए मामले में जूता कारोबारी प्रिंकल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उसे बुधवार अदालत में पेश करना था।

.

.

प्रिंकल कोर्ट रूम में दाखिल होने लगा तो गेट के बाहर ही पहले से खड़े एक वकील ने उसके मुंह पर थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान प्रिंकल के साथियों और उक्त वकील के बीच काफी कहासुनी और बात हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस ने बीच बचाव कर माहौल शांत कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ इन्फ्लुएंसर प्रिंकल द्वारा कुछ दिन पहले दर्ज करवाया केस पेचिदा होता जा रहा है। डिवीजन सात पुलिस ने इस मामले में जालंधर के गैंगस्टर लक्खू बाबा के साथ-साथ गैंगस्टर रिशब बैनीपाल

.

और अन्य पर मामला दर्ज किया था, जो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दर्ज हुआ था। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में जो युवक दिख रहा है, उसका सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहा है कि वह एक दुकान पर पांच सौ रुपये दिहाड़ी पर काम करता है लेकिन पुलिस ने उसे गैंगस्टर बना दिया। प्रिंकल ने तीन दिन पहले

.

.

थाना डिवीजन सात में शिकायत दी थी कि उसके सेक्टर-32 वाले जूतों के शोरूम पर देर रात लक्खू बाबा उसकी हत्या करने आया था।  बाबा को गैंगस्टर रिशब बैनीपाल और अन्य ने 20 लाख रुपये में उसकी हत्या की सुपारी दी थी। प्रिंकल ने उसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देकर मामला दर्ज करवा दिया। उक्त सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक का अब वीडियो सामने आया है। वह खुद को भट्टियां कॉलोनी निवासी सचिन बता रहा है।

साथ ही कह रहा है कि वह एक दुकान पर 500 रुपये दिहाड़ी पर काम करता है। पुलिस ने उसे गैंगस्टर बना दिया। वह दुकान पर जूते खरीदने गया था। उसे जूते पसंद नहीं आए तो घर लौट गया। मामले को लेकर डिवीजन सात के प्रभारी सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि वीडियो के बारे में उन्हें पता चला है लेकिन वीडियो वाला सचिन है या फिर लक्खा बाबा यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।