PTB Sad न्यूज़ मोगा : पंजाब से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते धर्मकोट थाना अंतर्गत गांव बाजेके निवासी गुरबिंदर सिंह (17) की गोली लगने से मौत हो गई। जांच अधिकारी सहायक थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरबिंदर सिंह ने 11वीं पास की है।
पिछले दिनों जब वह अपने पिता सुखविंदर सिंह की लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहा था तो अचानक रिवॉल्वर से एक गोली चल गई, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। इस बीच परिजनों ने तुरंत गुरबिंदर सिंह को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतक गुरबिंदर सिंह के पिता सुखविंदर सिंह के बयानों पर कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फ़िलहाल इस घटना के बाद जहां गांव में शोक की लहर है वहीं पुलिस भी मामले की जाँच में जुट गई है।

































