PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Good News, सरकार आज से दे रही है सस्ता सोना खरीदने का लोगों को बड़ा अवसर,

sovereign-gold-bond-scheme-2023-2024-new-series-opens-subscription-today-check-price-per-gram-how-to-apply-online-and-other-detail

.

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : अगर आप सोने में निवेश (Gold Investment) करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. सरकार आपको सस्ते रेट पर सोने की खरीद का सुनहरा मौका दे रही है.आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) के जरिये घर बैठे सस्ता सोना खरीद सकते है. यहां सोना आपको बाजार से भी कम कीमत पर मिलेगा.

.

.

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) में आप कैसे निवेश कर सकते हैं और इसमें निवेश करना आपके लिए कितना फायदेमंद है ये जानना भी बेहद जरूरी है. तो चलिए आपको डिटेल में बताते हैं कि आप इस मौके का फायदा उठाकर सस्ते रेट पर सोने की खरीद कैसे कर सकते हैं. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24) के सीरीज 4 का ऐलान कर दिया है,

.

.

जिसमें निवेश करने के लिए आज यानी सोमवार यानी 12 फरवरी से अप्लाई कर सकते हैं. यह इश्यू 12 फरवरी से 16 तारीख तक यानी पांच दिनों के लिए खुली रहेगी. आरबीआई ने एक बयान में कहा कि गोल्ड बॉन्ड का मूल्य 6,263 रुपये प्रति ग्राम है. इसमें ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल पेमेंट करने वाले निवेशकों को अंकित मूल्य से 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है. आरबीआई ने कहा कि ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू 6,213 रुपये होगा.

.

.

केंद्रीय बैंक दरअसल भारत सरकार की तरफ से बॉन्ड जारी करता है. ये निवासी व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार (HUF), ट्रस्ट, विश्वविद्यालयों और चैरिटेबल संस्थाओं को ही बेचे जा सकते हैं. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में कोई व्यक्ति, HUF 4 किलोग्राम तक अधिकतम निवेश कर सकता है. जबकि ट्रस्ट और दूसरी ही ऐसी संस्थाओं के लिए अधिकतम निवेश 20 किलोग्राम है.

.

.

एसजीबी यानी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को आप शेड्यूल कमर्शियल बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों, पेमेंट बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), नामित डाकघरों और स्टॉक एक्सचेंजों – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड(NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (BSE) के माध्यम से खरीद सकते हैं.

.