.
.
Special meeting organized at Lilpur Khalsa College dedicated to 550th festival of Shri Guru Nanak Dev Ji,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर की और से श्री गुरु नानक देव् जी के 550 साला पर्व के सम्बन्ध में एक विशेष समागम शुरू किया गया है / कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने फूलों के गुलदस्तोँ के साथ आये हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया /
.
.
इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने कहा कि यह सारा साल ही श्री गुरु नानक देव् जी के आगमन पर्व को समर्पित किया गया है / इस समागम के तहत “पंजाबी सभियाचार और लोकधारा अध्य्यन केंद्र” की और से डॉ. गुरमीत सिंह जी (पूर्व मुखिया और प्रोफ़ेसर, पंजाबी अध्ययन स्कूल, गुरु नानक देव् यूनिवर्सिटी, अमृतसर) ने श्री गुरु नानक वाणी: लोकधाराई अध्ययन विषय के ऊपर अपना भाषण दिया / उन्होंने गुरु की वाणी में उपयोग की गई लोकधाराई कावि जुगतों के प्रसंगों को खोल पर पेश किया /
.
.
गुरु नानक देव् जी ने अपनी वाणी और अपने जीवन ढंग को एक धागे में डालकर जिस तरह से पेश किया है इसकी मिसाल और कहीं भी नहीं है / इस मौके पर प्रवासी कवि-महिंदर सिंह संखेड़ा की पुस्तक “इंसानियत का सुनेहा” को भी रिलीज किया गया / उन्होंने प्रवासी जीवन सम्बन्धी अपने विचार भी पेश किये /
.
.
पंजाबी विभाग के मुखिया डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर ने आये हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से स्वागत किया / अंत: में डॉ. हरजिंदर सिंह सेखों ने मेहमानों का विशेष धन्यवाद किया / इस मौके पर डॉ. सुखदेव सिंह नागरा, डॉ. सुरिंदरपाल मंड, प्रो. कुलदीप सोढ़ी, डॉ. सुखविंदर सिंह, प्रो. गुरजीत सिंह खोसा, प्रो. सुखराज कौर और बड़ी गिनती में बच्चे मौजूद थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Special meeting organized at Lilpur Khalsa College dedicated to 550th festival of Shri Guru Nanak Dev Ji,

































