PTB City न्यूज़ जालंधर : आज जालंधर में पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा है कि पंजाब कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है और पूरी लीडरशिप मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में एकजुट है / वह हंसराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे / इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे और हाईकमान में भी इसे पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है /
. . .उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों में सभी को अपने विचार रखने का अधिकार है / राणा सोढ़ी ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि ईट से ईट खड़का देने के उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है / इस बयान की जांच हाईकमान की कमेटी भी कर रही है /
.
.राणा सोढ़ी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेसी एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करेगी / आपको यह भी बता दें कि राणा सोडी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी हैं और 1 दिन पहले ही उन्होंने विधायकों और सांसदों को डिनर दिया है / या शक्ति प्रदर्शन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पक्ष में ही किया गया है और इस डिनर में खुद मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे थे /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































