PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिंदू भाई-बहनों की धार्मिक भावनाओं का अनादर करने पर सुखबीर बादल ने CM मान को घेरा, कहा मांगे माफी,

sri-ram-mandir-pran-pratishtha-akali-dal-against-punjab-cm-bhagwant-mann-not-allowed-holiday-aap-sukhbir-badal

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : अयोध्या में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर छुट्‌टी घोषित न कर आम आदमी पार्टी सरकार विरोधियों के निशाने पर है। अकाली दल ने आम आदमी पार्टी को इस मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ सहित कई राज्यों में छुट्‌टी का ऐलान किया गया, वहीं पंजाब सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया था।

.

.

सुखबीर बादल ने आरोप लगाते हुए कहा- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिंदू समुदाय की धार्मिक श्रद्धा के सम्मान के तौर पर श्री राम जन्मभूमि पर प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक-धार्मिक अवसर पर कल पंजाब में छुट्टी न करके हिंदू भाई-बहनों की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है। ये वही मुख्यमंत्री हैं जो राजनीतिक रैलियों के लिए खुद और अपने बॉस की बल्ले-बल्ले करवाने के लिए स्कूल तक बंद करा देते हैं।

.

.

​​​​​​​दरअसल, ये लोग हर जगह महान लोगों की तरह सिर्फ अपना चेहरा देखना पसंद करते हैं और सभी धर्मों का अनादर करते हैं। कल भी आत्ममुग्ध भगवंत मान द्वारा हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के लिए उन्हें सभी पंजाबियों और विशेषकर हिंदू भाई-बहनों से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिक्रम मजीठिया ने भी सरकार पर आरोप लगाया कि वे लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने में विफल रही।

.

.

मजीठिया ने कहा कि सभी धर्मों का सत्कार होना चाहिए। हमारा देश हिंदू बहुमत देश है। सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आना और कल मंदिर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा हुई। रामलला को मुख्य रखते व लोगों की भावनाओं को देखते हुए सरकार को छुट्टी घोषित करनी चाहिए थी। सरकारों का काम है जनता की भावनाओं का सत्कार करना। ये गलत हुआ। जो कर्मचारी इसका हिस्सा बनना चाहते थे, वे इससे मरहूम रह गए। लेकिन, मुख्यमंत्री लोगों की भावनाओं का सम्मान करने में फेल रहे।

.

.