PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

सेंट क्लेयर इंस्टिट्यूट का चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा किया गया PPR मार्किट जालंधर में उद्घाटन,

St. Clair Institute inaugurated by Mr. Charanjit Singh Channi at PPR Market Jalandhar

PTB News शिक्षा : आज जालंधर के PPR मार्किट में मिस अनु किरण खन्ना द्वारा सेंट क्लेयर इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया गया / इस इंस्टिट्यूट का उद्देश्य स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं की अंग्रेजी लिखने और बोलने की कला को विकसित करना है / इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों के फैकेल्टी मेंबर्स की इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल्स को नई शिक्षा विधियों द्वारा विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा /

इस नए लर्निंग सेंटर का उद्घाटन सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर और सीटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा किया गया / इस अवसर पर प्रोफेसर सीमा जैन जोकि जालंधर के कन्या महाविद्यालय से अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डीन एकेडमिक्स और वाइस प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए हैं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रही /

चरणजीत सिंह चन्नी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनु किरण खन्ना के इस कदम की भरपूर सराहना की / उन्होंने आज के समय में जबकि पूरी दुनिया एक ग्लोबल विलेज बन चुकी है अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स के विकास के महत्व पर भी जोर दिया /

प्रोफेसर सीमा जैन ने अनु किरण खन्ना की अंग्रेजी भाषा के ज्ञान और अंग्रेजी भाषा की विभिन्न बारीकियों पर उनकी पकड़ की भरपूर सराहना की / उन्होंने विश्वास व्यक्त किया अनु किरण खन्ना के इस कदम से तथा सेंट क्लेयर इंस्टीट्यूट द्वारा ऑफर किए जा रहे प्रोग्राम्स से समाज को विद्यार्थी वर्ग को और फैकेल्टी मेंबर्स को बहुत लाभ होगा /

अनु किरण खन्ना ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजी भाषा को पढ़ाया जाना चाहिए और जिस तरह से भारत में इस को पढ़ाया जाता है उसमें काफी अंतर है / उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोग्राम विकसित किए जाने की आवश्यकता है जो इस अंतर को कम कर सकें / उन्होंने बताया कि उनके सभी प्रोग्राम इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जहां नई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है और ज्ञान वर्धन के साथ-साथ मनोरंजक तरीकों से अंग्रेजी भाषा की बारीकियों को सिखाया जाता है /

जालंधर के बच्चों की पढ़ने में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से सेंट क्लेयर इंस्टिट्यूट के साथ दी एन लाइब्रेरी की भी स्थापना की गई है / यह लाइब्रेरी पब्लिक के लिए भी खुली रहेगी / इसके लिए अनु किरण खन्ना लोगों के साथ बातचीत करेंगी और लंबे समय के लिए कैसे पढ़ने की आदत को विकसित किया जाए इस बारे में उनका मार्गदर्शन भी करेंगी /

Latest News