.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
St Soldier Group Celebrate Women’s Day with Residents of Sanjeevni Ashram
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नकोदर द्वारा इंटरनेशनल महिला दिवस संजीवनी आश्रम में मनाया गया / जहाँ वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा का वेलकम संजीवनी की जनरल सेक्रेटरी परमिंदर बेरी और श्रीमती ज्योति भारतवाज (प्रिंसिपल सेंट सोल्जर स्कूल) द्वारा किया गया /

श्रीमती चोपड़ा ने संजीवनी आश्रम में रहने वाली बच्चियों और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर केक काटकर उनका मुँह मीठा करवा इस दिन की बधाई और ब्लेस्सिंग्स दी / उन्होने नारी को ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना बताया और हमेशां उन्हे पुरष की ताकत बनने को कहा / संजीवनी आश्रम की महिलाओं की अन्य ज़रूरतों के लिए श्रीमती चोपड़ा ने 5100 की नगद राशि दी /

श्रीमती चोपड़ा ने इन बच्चियों की फ्री एजुकेशन , शादियों में आर्थिक सहायता की घोषणा की / श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि हम महंगे कपड़ों और महंगे लाइफस्टाइल पर हज़ारों पैसे खर्च करते हैं / इस वर्ग की मदद के लिए जहाँ सरकारी तौर पर कुछ मदद नहीं की जा रही वहीं हमें सभी को मिलकर आगे आना चाहिए /

सेंट सोल्जर अध्यापकों ने उनके साथ गेम्स खेली , गिफ़्ट भी दिए और इस दिन को ख़ुशी के साथ सेलिब्रेट किया / संजीवनी की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती बेरी ने सेंट सोल्जर का आभार प्रकट किया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
St Soldier Group Celebrate Women’s Day with Residents of Sanjeevni Ashram






































