PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एक बार फिर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने रचा इतिहास,

st-soldier-group-of-institutions-created-history

.

PTB News “शिक्षा” : उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने क्षेत्र में सबसे अधिक दाखिले करते हुए एक नया इतिहास रचा। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने बताया कि सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की स्थापना के बाद से इस वर्ष हमने विभिन्न कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में 6000 से अधिक दाखिले का रिकॉर्ड बनाया है। इस साल हमारे पास पिछले शैक्षणिक वर्ष की तुलना में 500 से अधिक प्रवेश थे।

.

.

मीडिया से बात करते हुए वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के पास हमेशा रिकॉर्ड तोड़ने की विरासत रही है और इस साल हमने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए अधिकतम प्रवेश का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दाखिलों की जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक प्रो. मनहर अरोड़ा ने बताया कि इस साल हमें सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दाखिला लेने के लिए अभिभावकों और छात्रों की भारी प्रतिक्रिया मिली है।

.

.

जिसमें एल.एल.बी, बी.बी.ए, बी.सी.ए, बी.पी.टी, बी.एस.सी होटल मैनेजमेंट, आई.टी.आई होटल मैनेजमेंट, बैचलर इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, मास्टर इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, फैशन डिजाइनिंग, बी.एस.सी एम.एल.एस, एम.एस.सी एमएलएस, जी.एन.एम नर्सिंग, बी.एड. बीपीएड. बीए. बीकॉम, बीएससी आईटी, बी.वोक हार्डवेयर,

.

बी.फार्मेसी, डी. फार्मेसी, एम.फार्मेसी, बी.टेक कंप्यूटर साइंस, एम.टेक कंप्यूटर साइंस. डीएमएलटी, बीएससी ऑपरेशन थियेटर एंड टेक्नोलॉजी, बीएससी रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग, बीएससी ऑपरेशन थियेटर एंड एनेस्थीसिया और कई अन्य आई.टी.आई कोर्स शामिल है। पूरे भारत से छात्रों ने विभिन्न उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है।

.

.