.
.
St Soldier Students Invented Electrical Car
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ शिक्षा : अकादमिक, खेल-कूद, अन्य गतिविधियों में नाम चमकाने के साथ सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ पॉलिटेक्निक के युवा इंजीनियर्स ने टेक्नोलॉजी में भी एक भर फिर अपना जज्बा दिखाया है / मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छठे सैमेस्टर के छात्रों द्वारा 4 सीटर इलक्ट्रोनिक कार तैयार की गई है /
.
.
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों हरमनजीत, अंकुश, रॉकी, अजय, अमित, अमृतपाल, अंकुश मेहता, करन, इंदरजीत, दीपक, दलबीर, हरविंदर, जतिंदर, अरुण, मनीष आदि ने बताया कि प्रिंसिपल रणबीर सिंह, एच.ओ.डी जतिंदरप्रीत सिंह के दिशा निर्देशों पर उन्होंने इस 4 सीटर कार को 3 माह में 65000 की लागत से तैयार किया है और कार का ढांचा एल्युमिनियम शीट, चलने के लिए 12 वोल्ट की 4 बैटरी, मीटर कंट्रोलर से तैयार किया गया /
.
.
इस कार को चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगगे और एक बार चार्ज होने पर 80 से 100 किलोमीटर चलेगी और इसका भार 400 किलोग्राम है / कार का उद्घाटन चेयरमैन अनिल चोपड़ा द्वारा मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल रणबीर सिंह, स्टाफ और छात्रों की उपस्थिति में किया गया /
.
चेयरमैन श्री चोपड़ा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि कहा कि थ्योरी वर्क के साथ हमारा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर भी खास ध्यान दिया जाता है जोकि बिलकुल प्रोजेक्ट पर आधारित होते है / इस प्रकार के प्रोजेक्ट छात्रों को भविष्य में अच्छे उद्यमी और इंजीनियर बनाने में मदद करते है /
.
वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने कॉलेज मैनेजमेंट और छात्रों बधाई देते हुए शुभ कामनाऐं देते हुए छात्रों को इसी प्रकार क्रिएटिव डिज़ाइन तैयार करने और अच्छे इंजीनियर बन देश का उन्नति में भागीदारी बनाने के लिए प्रेरित किया /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
St Soldier Students Invented Electrical Car

































