PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर छात्रों ने विज्ञान दिवस पर प्रो. रमन को किया याद,

St Soldier students on Science Day Prof Raman remembered Jalandhar

PTB News शिक्षा : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रो. चंद्रशेखर वेंकटरमन को याद करते हुए मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक खोज क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान के बारे में जानकारी देना था। अध्यापकों ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि देश में सन् 1986 से प्रति वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

प्रोफेसर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने सन् 1928 में कोलकाता में इस दिन एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की थी, जो ‘रमन प्रभाव’ के रूप में प्रसिद्ध है। प्रो. रमण की यह खोज 28 फरवरी 1930 को प्रकाश में आई थी। इस कारण 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्य के लिए उनको 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इस दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना, प्रेरित करना, विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना तथा परमाणु ऊर्जा को लेकर लोगों के मन में कायम भ्रांतियों को दूर करना है। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी छात्रों को समाज को बेहतर बनाने के लिए आपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Latest News