PTB News

Latest news
टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति

सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम,

St. Soldier's College girl waved flags in university examinations

हरसिमरत कौर ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन), जालंधर के बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) विभाग ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के अधीन आयोजित प्रथम वर्ष की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। हरसिमरत कौर ने कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ-साथ गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

metaslider id=”7630″].

.

.

कशिश शर्मा ने कॉलेज में दूसरा स्थान, जबकि युविका ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक योग्यता का भी प्रदर्शन किया। कुलजिंदर कौर, जशनप्रीत कौर, यशिका सलारिया, प्रियांशु और अरमानजीत कौर ने समाजशास्त्र विषय में डिस्टिंक्शन हासिल की।

.

.

यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयासों और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाते हैं। इसके साथ ही BPT विभाग के शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और किए गए प्रयासों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा।

.

इस अवसर पर ग्रुप चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा एवं कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. वीना दादा ने सभी होनहार विद्यार्थियों और पूरे BPT विभाग को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। डायरेक्टर ने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने तथा और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

.

.