PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

Share Market में पैसा निवेश करने वाले निवेशकों को मिली सुबह-सुबह बड़ी ख़ुशख़बरी,

stormy-rise-in-the-stock-market-good-news

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सकारात्मक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज, सोमवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीएसटी सुधारों को लेकर लिए गए फैसले का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है, जिससे शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा चढ़ गया।

.

.

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को बाजार की शुरुआत बंपर तेजी के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर 940 अंकों की विशाल बढ़त के साथ 81,538.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 भी लगभग 320 अंक चढ़कर 24,950 के महत्वपूर्ण स्तर पर पहुंच गया।

.

बाजार में आई इस तूफानी तेजी के चलते शुरुआती 10 मिनट में ही निवेशकों की संपत्ति में 5.56 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया। पिछले कुछ समय से वैश्विक तनाव के कारण बाजार में जारी उठा-पटक के बाद आज की तेजी ने निवेशकों में उत्साह भर दिया है। कारोबार के पहले 20 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स 1100 अंकों का आंकड़ा पार कर गया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। 

.

.

ऑटो सेक्टर के शेयरों में आज विशेष तेजी है। बीएसई पर मारुति के शेयर लगभग 8 फीसदी तक उछल गए, वहीं बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियों के शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी दिन, गुरुवार को बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 57.75 अंक चढ़कर 80,597.66 पर और निफ्टी 11.95 अंक की बढ़त के साथ 24,631.30 पर बंद हुआ था।

.