PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के माहिलपुर स्थित स्कूल से पढ़के निकली छात्रा हरमिलन कौर बैंस ने देशभर ने नया रिकॉर्ड बना पेरेंट्स, संस्था, और पुरे पंजाब का नाम रौशन किया है। छात्रा हरमिलन कौर बैंस ने वारंगल, तेलंगाना में हुई राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 800 मीटर और 1500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीते और नैशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। हरमिलन ने 800 मीटर की रेस 2:03.82 मिनट और 1500 मीटर की रेस 4:05.39 मिनट में पूरी की। इसके साथ ही हरमिलन ने 2002 बुसान एशियाई खेलों की 1500 मीटर प्रतियोगिता में भारत की सुनीता रानी का 4:06.03 मिनट और 800 मीटर में केएम बीनामोल का 2:04.17 मिनट का रिकॉर्ड तोड़ा।
. . ..
सेंट सोल्जर ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सी.बी.एस.ई नैशनल गेम्स में गोल्ड मैडल जीतने पर हरमिलन को सन्मानित करते समय की उसके परिवार और माहिलपुर स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर के साथ तस्वीर साँझा करते हुए सभी हरमिलन से प्रेरणा ले अपना लक्ष्य तह कर उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हरमिलन को भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दीं। खास यह है हरमिलन कौर बैंस के माता-पिता भी जाने-माने एथलीट रह चुके हैं। उनकी मां माधुरी सक्सेना ने 2002 एशियाई खेलों में 800 मीटर रेस में रजत पदक जीता था और पिता अमनदीप बैंस भी दक्षिण एशियाई खेलों में 1500 मीटर रेस में देश के लिए पदक जीत चुके हैं।
. . .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































