PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हाट्र्स स्कूल के विद्यार्थियों ने ज़ोनल खेल मुकाबलों में बनाया अपना दबदबा,

Students of Innocent Hearts School dominated in Zonal Sports Matches

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हाट्र्स स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित ज़ोनल खेल मुकाबलों में ज़ोन- 2,4 तथा 7 में शानदार प्रदर्शन करके अपना दबदबा बनाए रखा। इनोसेंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन अंडर-17 वर्ग में लडक़ों की टीम ने बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-14 वर्ग में लडक़ों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 2 विद्यार्थियों का चयन डिस्ट्रिक लेवल के लिए हुआ।

खो-खो अंडर-19 वर्ग में लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 2 विद्यार्थियों का चयन डिस्ट्रिक लेवल के लिए हुआ। इनोसेंट हाट्र्स लोहारां की टीम ने अंडर-19 वर्ग में खो-खो में पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल की टीम ने अंडर-14 तथा अंडर-17 वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। रॉयल वल्र्ड इंटरनेशनल स्कूल ने अंडर-19 वर्ग में लडक़ों तथा लड़कियों की टीम ने हैंडबॉल में पहला स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 लडक़ों तथा लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-14 वर्ग में लडक़ों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में लड़कियों की खो-खो की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-14 लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14,17 व 19 वर्ग में लड़कियों की वॉलीबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैंट जंडियाला रोड अंडर-17 वर्ग में बैडमिंटन की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनोसेंट हाट्र्स की कपूरथला रोड पर स्थित ब्रांच में से 4 विद्यार्थियों का चयन खो-खो तथा बैडमिंटन जिला स्तरीय खेलों के लिए हुआ।

ज़ोनल मुकाबलों में शानदार सफलता के लिए इनोसेंट हाट्र्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने स्पोट्र्स के सभी अध्यापकों तथा एच.ओ.डी श्री संजीव भारद्वाज को उनकी मेहनत के लिए बधाई देकर उत्साहित किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा जिला स्तरीय खेलों में विजयी होने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Latest News