PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्ट्स इनोकिड्स व कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने ऑर्गेनिक व फूलों की होली खेलकर मनाया होली-पर्व,

Students of Innokids and College of Education of Innocent Hearts played Holi with organic colours and flowers

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स के नन्हें बच्चों व कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर के विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा ऑर्गेनिक और फूलों के साथ होली पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

साथ ही आज इनोकिड्स के लर्नर्स के लिए नए सत्र का प्रारंभ हुआ। सभी अध्यापकों ने नन्हें मुन्नों का स्वागत किया। अध्यापकों ने रंग-बिरंगे कागज़ों का कलात्मक रूप से प्रयोग करते हुए होली के रंग बनाए तथा उनके संग ऑर्गेनिक व फूलों की होली खेली। इस त्यौहार को लेकर बच्चों में काफ़ी उत्साह दिख रहा था।

इस अवसर पर बच्चे राधा-कृष्ण व गोपियों की वेशभूषा में सजकर आए।सभी बच्चों तथा आध्यापकों ने फूलों की होली का लुत्फ़ उठाया‌। अध्यापकों के साथ बच्चों ने होली गीत गाया और उनके द्वारा किए गए नृत्य ने समां बाँध दिया।

कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थी अध्यापकों ने फूलों और जैविक रंगों का प्रयोग करते हुए अत्यंत सुंदर रंगोली बनाई। रंग-बिरंगे फूलों की आभा व खुशबू ने पूरे कॉलेज परिसर को महका दिया। श्रीमती शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) ने बताया कि होली आपसी सद्भावना और प्रेम का पर्व है। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है।

Latest News